Loading Events

May 1, 2025 – May 5, 2025

satkhol

Because of insane demand, we have opened 3 more seats on a non-residential basis. That means you will attend the full workshop at the retreat, have all meals there etc, but you will sleep elsewhere. We will help you with numbers of nearby hotels / guesthouses where you can stay. The price for the non-residential course is INR 22000 including GST).

(Scroll down for English text)

साहित्य की अपनी ही खूबसूरती है, अपना एक अलग प्रभाव है।

मानव कौल इस बात के पुरज़ोर समर्थक बन कर उभरे हैं। उन्होंने अब तक 14 किताबें लिखी हैं। उनका एक कविता संग्रह भी प्रकाशित हुआ है। वो एक लेखक, एक्टर, प्ले रायटर, और डायरेक्टर के तौर पर ज़्यादा मशहूर हैं, पर उनका मानना है कि वो सबसे पहले एक लेखक हैं। और हमारा मानना है कि वो एक बेहतरीन और संवेदनशील लेखक हैं। 

हिमालयन रायटिंग रीट्रीट एक ऐसा मंच है जहाँ हम लेखकों को न सिर्फ अंग्रेजी बल्कि कई भाषाओं में लिखने के लिए प्रेरित करते हैं। इस बार हमने फ़िर से रायटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया है और इस बार हम इसे English और हिंदी दोनों में करेंगे। हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि इस मास्टर क्लास का संचालन मानव कौल करेंगे। और उनका साथ देंगे लेखक और हिमालयन रायटिंग रीट्रीट के सह संस्थापक चेतन महाजन।

ये मास्टर क्लास तीन दिनों की होगी जिसमें हम लेखन की कला और विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे।

इस वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को लिखने का मौका और माहौल मिलेगा और साथ ही साथ उनके लेख/कहानियों पर मानव कौल और चेतन महाजन अपने विचार साझा करेंगे। 

आयोजन स्थल:

हिमालयन रायटिंग रीट्रीट उत्तराखंड की बेहतरीन और लोगों की पसंदीदा जगह है (रीव्यूज़ यहां देख सकते हैं)। चार रातों के लिए यहां प्रतिभागियों के रहने की भी उचित व्यवस्था की गयी है।

वर्कशॉप के पहले आपको क्या करने की आवश्यकता है?

1. कम से कम तीन कहानियां पढ़नी हैं।

2. जिस प्रोजेक्ट पर आपको काम करना है, उसकी एक आउटलाइन तैयार कर लेनी है।

जिस दिन आप वहां पहुंचते हैं, उस दिन आपको क्या करना है? कुछ नहीं। आपको बस आराम करना है। वादियों की खूबसूरती और सर्दी की धूप का आनंद लेना है।

  • पहला दिन: कथानक (प्लॉट), शैली और किरदारों की चर्चा।
  • दूसरा दिन: बातें होंगी सेटिंग, भाषा, वर्णन एवं सम्पादन की।
  • तीसरा दिन: हम बातें करेंगे लेखन प्रक्रिया में आने वाली सबसे बड़ी बाधा के बारे में : जी हां, आपने सही समझा, रायटर्स ब्लॉक। साथ ही साथ, हम चर्चा करेंगे लेखन प्रक्रिया और पबलिशिंग इनडस्ट्री में हिन्दी लेखन की संभावनाओं की।
  • चौथा दिन: नाश्ते के बाद सभी प्रतिभागी प्रांगण छोड़ कर जा सकते हैं।

मानव कौल

मानव कौल लेखक, थियेटर डायरेक्टर, प्ले रायटर, फिल्मकार और अदाकार हैं।

एक प्ले रायटर और डायरेक्टर के तौर पर मानव ने 2004 में शुरुआत की। ‘शक्कर के पाँच दाने’ उनका पहला शो था। इसके अलावा ‘इलहाम’ और ‘पार्क’ उसकी नामचीन प्लेज़ में शामिल है।

मानव ने अब तक 12 किताबें लिखी हैं जिसमें कहानियां और कविताएं शामिल हैं। ठीक तुम्हारे पीछे, तुम्हारे बारे में, बहुत दूर कितना दूर होता है, चलता फिरता प्रेत, और प्रेम कबूतर उनकी प्रसिद्ध किताबें हैं। उनकी दो किताबें “रूह” और “तुम्हारे बारे में” पेंगुइन ने अंग्रेजी में भी प्रकाशित की हैं।

उनकी 12वीं किताब “पतझड़” नवंबर 2023 में रिलीज हो रही है।

Translated by Tarang Sinha

Literature has its own beauty. Its own wonder.

Manav Kaul is a strong proponent of this art, with 14 books to his credit and one poetry collection. Although famous for many talents including writing, playwright and an actor-director, he is a writer first – and an amazing and prolific writer at that.

At the Himalayan Writing Retreat, we encourage people to write in many tongues – not just English. We are thrilled to have Manav Kaul coming back to lead a Writing Masterclass which will cut across Hindi and English both. Chetan Mahajan, co-founder of the Himalayan Writing Retreat will co-lead this Masterclass along with Manav. 

The Masterclass will dive deep into the craft of writing over three days. On day 1 we will cover the plot, voice, and character. The next day we will do Setting and Descriptions, Language, and Editing. On the third day, we will talk about writer’s block, how to plan your writing, we’ll also discuss the Publishing industry and the option available to a writer.

During the workshop, the participants will write extensively, and the feedback will come from the peer group as well as Manav and Chetan.

Level: Intermediate – Advanced writers.
Novice writers, please consider this course.

The Himalayan Workshop sessions are held in the open or in the book lounge. Some meals maybe served in the open too if the weather is good. The outdoors are inviting and inspiring here.

The venue is the 5-star rated Himalayan Writing Retreat (you can read our reviews here).

While you’re here, walk in the wilderness, bask in the warmth of a sublime sunset, and gaze at the stars. Let your eyes feast on the magnificent Himalayan dusks and dawns, your ears on the live birdsong concert, your lungs on clean crisp mountain air, and your taste buds on the delectable, homely fare.

One of our participants – Radhika – has beautifully captured her experience of the retreat in her words and pictures. You can read her post Here.

The regular fees for this workshop is INR 39900/- (+ GST). This covers a twin shared room for four nights, all meals.
If you register by April 18, you will only have to pay the early bird price of INR 36900/- (+ GST).

Maximum ten participants are accepted.

Questions? Call or WhatsApp +91 73035 16665.

About the Instructors

Three day Structure – Hindi Writing Workshop

Travel and Stay

Frequently Asked Questions

Event Summary

Details

**Taxes extra**

** Early Bird Price: Rs.36,900/- (+ GST). Early Bird ends on 18th April 2025.
** Regular Price: Rs. 39,900/- (+GST)

Village Satkhol
District Nainital, Uttarakhand 263138 India
+ Google Map
+91 73035 16665